Question 1:
बादल नदी-नालों में बाढ़ कैसे लाते होंगे ?
Answer:
जब कभी बादलों से बहुत अधिक बारिश होती होगी, तब नदी-नालों मे पानी अधिक भर जाने से उनमें बाढ़ आ जाती होगी। अत: बादल पानी से नदी-नालो में बाढ़ लाते होंगे।
Question 2:
तुम्हारे विचार से राजदरबार में किसकी क्या-क्या जिम्मेदारयिाँ होगीं ?
(क) मंत्री
(ख) भंडारी।
Answer:
(क) मंत्री—मंत्री राजा के सबसे निकट होता है। वह राजा का विश्वास पात्र होता है। सारे राज्य की देखभाल उसी के हाथों में होती है। समय-समय पर वह राजा को अपनी सलाह भी देता है।
(ख) भंडारी—राज को सुरक्षित रखने की पूरी •िाम्मेदारी भंडारी की होती है। राजा का आदेश मिलने पर ही वह धन लेता और देता है। राजकोष की सारी जानकारी वह राजा को देता है।
Question 3:
दान क्या होता है ?
Answer:
गरीबों की सहायता के लिए दिया गया धन दान कहलाता है।
Question 4:
पढ़क्कू का नाम पढ़क्कू क्यों पड़ा होगा ?
Answer:
दिन-रात पढ़ने के कारण पढ़क्कू का नाम पढ़क्कू पड़ गया होगा।
Question 5:
क्या तुम ऐसे किसी बच्चे को जानते हो जो सुन-बोल नहीं सकता ?
Answer:
हाँ, मेरे पड़ोस में काव्या नाम की एक लड़की है वह सुन-बोल नहीं सकती है।